खाना खाने के तुरंत बाद पेट फूलने की समस्या में आराम दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

खाना खाने के तुरंत बाद पेट फूलने की समस्या में आराम दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

सेहतराग टीम

अच्छा भोजन सेहत को बेहतर बनाने के लिए काफी होता है। इसलिए लोग अच्छा भोजन करना चाहते हैं। लेकिन कई बार वही अच्छा भोजन लोगों की तबियत खराब कर देता है। कई लोग रोजाना अच्छा भोजन करते हैं उससे उनका पेट फूलने लगता है। ऐसे लोगों को ये समझ नहीं आता है कि कैसे फूले हुए पेट को कम करें। ऐसी ही समस्या से आप भी परेशान है तो अपनाए ये घरेलू उपाय। आइए जानते है कि कुछ घरेलू समाधान।

पढ़ें- वजन कम करने में बड़े काम की हैं ये एक्सरसाइज

पेट फूलने की समस्या के कारण

  • खानपान ठीक नहीं होना
  • खाने को अच्छे से चबाकर ना खाना
  • तैलीय और मसाले युक्त भोजन का अधिक सेवन करना
  • खाने में कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों को अधिक सेवन करना
  • तनाव में रहना
  • शरीर में ऑक्सीजन की कमी होना

पेट फूलने की समस्या में आराम दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे (Home Remedies to Get Relief From Stomach Bloating Problem in Hindi):

पुदीने का पत्ता भी असरदार

खाना खाने के बाद 4-5 पुदीने के पत्ते लेकर एक चुटकी काला नमक के साथ मिलाकर चबा लें। इसके बाद थोड़ा सा गुनगुना पानी पी लें। इससे आपको आराम मिलेगा।

अजवाइन का करें सेवन

इस समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को खाना खाने के तुरंत बाद एक चौथाई चम्मच अजवाइन को हल्के गुनगुने पानी के साथ खा लें। ऐसा करने से पेट हल्का लगेगा और आपको आराम मिलेगा। 

इलायची खाएं

पेट फूलने की समस्या में छोटी इलायची भी आपको राहत देगी। इसके लिए बस आप खाना खाने के बाद छोटी इलायची खा लें।

सिरका,इसबगोल पानी मिलाकर पिएं ये ड्रिंक

अगर खाना खाने के बाद ही आपका पेट फूलने लगता है तो आप खाना खाने से पहले अगर इस ड्रिंक को पिएंगे तो आपको इस समस्या में आराम मिलेगा। इसके लिए बस आप 1 चम्मच इसबगोल, 1 चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में मिला लें। इसे खाना खाने के आधा घंटा पहले पी लें।

इसे भी पढ़ें-

एसिडिटी की परेशानी हो रही है तो तुरंत आराम पाने के अपनाएं ये घरेलू उपाय

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।